मैं सर्दियों में सूखे बालों पर क्या लगा सकती हूं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:16

सर्दियों में कैसे रखें बालों का ख्याल :-

सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए आप समय पर तेल से मालिश करें. इसके लिए आप बादाम का तेल या सरसों का तेल को इस्तेमाल में ले सकते हैं. आप नारियल तेल से भी बालों की देखभाल कर सकते हैं.

सर्दियों में बालों की केयर करने के लिए आप ऐसे शैम्पू का चुनाव करें जिनमें केमिकल्स न हों. एसएलएस-मुक्त शैंपू का चुनाव करने पर बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है.

जड़ों और बालों को रूखेपन से बचाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल करें. इसके उपयोग से न केवल बालों में नई जान आ सकती है बल्कि बालों को स्कैल्प को ड्राई होने से भी बचाया जा सकता है.

ज्यादा तेज गर्म पानी यदि बालों पर डाला जाए तो इससे भी बाल खराब हो सकते हैं. बता दें कि सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं ऐसे में उसी पानी को वो सिर पर डाल लेते हैं. लेकि बता दें कि इससे बाल और खराब ह सकते हैं. ऐसे में गुनगुने पानी से बालों को धोया जा सकता है.

सर्दियों में बालों पर जरूर लगाएं ये 5 चीजें, रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा :-

1. दही

दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही का सेवन करने से सेहत, त्वचा और बाल सभी को लाभ मिलता है। कुछ लोग दही को चेहरे पर भी लगाते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो सर्दियों में अपने बालों को पोषण देने के लिए भी दही का उपयोग कर सकते हैं। सर्दियों में आप अपने बालों पर दही अप्लाई (Sardiyo me Balo Par Kya Lagana Chahiye) कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में दही लें। अब दही को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। 15-20 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। सर्दियों में बालों पर शैंपू लगाने से बाल मुलायम और चमकदार बन सकते हैं। बाल खूबसूरत बनते हैं और आपको मनचाहे बाल मिल सकते हैं। सर्दियों में आप अपने बालों पर सप्ताह में 2-3 बार दही का उपयोग कर सकते हैं।

2. अंडा

अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। आपकी सेहत के साथ ही बालों को भी प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए अकसर लोग बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट लेते है। ऐसे में अगर आपके बाल भी प्रोटीन की कमी की वजह से बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो आप अंडे का उपयोग कर सकते हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को पोषण देता है। इसके लिए आप 1-2 अंडे लें। अंडे को अच्छी तरह से फेंट लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप इसके बाद कंडीशनर भी कर सकते हैं। सप्ताह में बालों पर 2-3 बार अंडा लगाने से आपको फर्क नजर आने लगेगा। डैमेज बाल खूबसूरत और मुलायम नजर आने लगेंगे।

3. एलोवेरा

दही के साथ ही एलोवेरा भी सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। सर्दियों में अगर आपके बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं, तो आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों को नमी प्रदान कर सकते हैं। इससे बालों में चमक भी आती है और बाल खूबसूरत नजर आते हैं। इसके लिए आप एक फ्रेश एलोवेरा पल्प लें। अब इसे अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद बालों को ताजे पानी से धो लें। सर्दी के मौसम में सप्ताह में 2-3 बार एलोवेरा का उपयोग किया जा सकता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से आपके बालों को पोषण मिलता है, बाल मुलायम भी बनते हैं। लेकिन बालों पर एलोवेरा को लंबे समय तक लगाकर रखने से बचना चाहिए।

4. ऑयल

बालों को समय-समय पर ऑयल देना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि ऑयलिंग करने से बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। बालों को नमी प्रदान होती है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार बने रहे हैं। सर्दियों में बाल अधिक रूखे और बेजान हो सकते हैं। इसलिए सर्दियों में आपको अपने बालों की ऑयलिंग जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप नारियल, सरसों आदि तेल ले सकते हैं। तेल को हल्का गुनगुना करें। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें। बालों को पोषण देने के लिए सप्ताह में कम से कम 2 बार ऑयलिंग जरूर करनी चाहिए।

5. आंवला

आंवला सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में आप बालों पर आंवले का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में आंवले का पाउडर और दही मिला लें। अब इस हेयर पैक को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इससे बालों को पोषण, नमी मिलेगी। बाल मुलायम, शाइनी नजर आएंगे। अपने बालों को मनचाहा बनाने के लिए आंवले का उपयोग किया जाना फायदेमंद हो सकतका है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info